Posts

Showing posts from January, 2019
Image
                                                         "तुमसे प्यार हो जाना" जैसे किरणों का बादलो से छन कर आना, नदियों का चट्टानों को बहा ले जाना, किसी स्वतंत्र पक्षी का इन्द्रधनुष में उड़ते ही जाना, हां ऐसा ही अद्भुत है, तुमसे प्यार हो जाना। किसी सुर का यंत्र को छोड़ स्वछंद हो जाना, कवि का शब्दों को मिटा कविता सुनाना, आत्मा का शरीर को त्याग स्वच्छ हो जाना, हां ऐसा ही अद्भुत है, तुमसे प्यार हो जाना। वृक्षों का हवाओं में झूम नृत्य कर जाना, बूंदों का पत्तो पर ठहर मोती हो जाना, डालो का झूला बन, सभी को निःस्वार्थ झुलाना, हां ऐसा ही अद्भुत है, तुमसे प्यार हो जाना। सूर्य का खुद में तप रोशन हो जाना, चन्द्र का पीड़ा सह, चांदनी बरसाना, दोनों का वर्षों में कभी एक हो जाना, हां ऐसा ही अद्भुत है, तुमसे प्यार हो जाना। अंधेरी रहो में किसी का साथ पा जाना, साथ पा फिर उससा हो जाना, खुद ना समझे, पर सभी को समझाना, हां ऐसा ही अ...
वह गली का काला कुत्ता, जो हर तेडी चाल पर भोकता है, अपराध को होने से पहले रोकता है, हमारे भीतर छिपे भय को सोकता है, हां यही है, जो आपको किसी खतरे से पहले टोकता है। वह गली का काला कुत्ता, अंतर्मन की आवाज़ है, सदैव सत्य पर चलने की पुकार है, कठिनाई से बचाने का ऐतिहात है, जैसे स्वयं में आत्मसाक्षात्कार है, वह काला कुत्ता, समाज की झनकार है, उसे ना कोई आशा, ना हमसे स्वार्थ है, फिर भी बढ़ाता सहायता के कदम हजार है, शायद इसीलिए, मां आज भी दिन कि पहली रोटी उसे ही देती है, सदस्य ये भी है घर का, मुस्कुराकर कहती है। -Tushar Ramdiya