"तुमसे प्यार हो जाना"


जैसे किरणों का बादलो से छन कर आना,
नदियों का चट्टानों को बहा ले जाना,
किसी स्वतंत्र पक्षी का इन्द्रधनुष में उड़ते ही जाना,
हां ऐसा ही अद्भुत है, तुमसे प्यार हो जाना।

किसी सुर का यंत्र को छोड़ स्वछंद हो जाना,
कवि का शब्दों को मिटा कविता सुनाना,
आत्मा का शरीर को त्याग स्वच्छ हो जाना,
हां ऐसा ही अद्भुत है, तुमसे प्यार हो जाना।

वृक्षों का हवाओं में झूम नृत्य कर जाना,
बूंदों का पत्तो पर ठहर मोती हो जाना,
डालो का झूला बन, सभी को निःस्वार्थ झुलाना,
हां ऐसा ही अद्भुत है, तुमसे प्यार हो जाना।

सूर्य का खुद में तप रोशन हो जाना,
चन्द्र का पीड़ा सह, चांदनी बरसाना,
दोनों का वर्षों में कभी एक हो जाना,
हां ऐसा ही अद्भुत है, तुमसे प्यार हो जाना।

अंधेरी रहो में किसी का साथ पा जाना,
साथ पा फिर उससा हो जाना,
खुद ना समझे, पर सभी को समझाना,
हां ऐसा ही अद्भुत है, तुमसे प्यार हो जाना।

- Tushar Ramdiya












Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog